130 मरीजों की जांच कर बाटी दवाइयां.
जादूगोड़ा : आनंद कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर की ओर से आदिवासी बालिका उच्च विद्यालय गोपालपुर में मेडिकल कैंप लगाया गया।इधर इस मौके पर 130 ग्रामीणों समेत स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर मुफ्त में दवा बाटी। कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद कुशल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बादल चंद्र भक्त, चित्तरंजन भक्त, डॉक्टर अजीत राय, डॉक्टर नंदिता नाग, विनय कुमार ठाकुर,( प्रबंधन )भूदेव भक्त ने अहम योगदान दिया। इस बाबत ट्रस्ट के सदस्य विनय कुमार ठाकुर ने कहा कि यह संस्था उपयोगी शिक्षा, ट्राइबल आर्ट्स पर भी कम करती है। पैसे की अभाव में प्रतिभा दबे नहींऐसे बच्चों की खोज कर आर्थिक मदद पहुंचाने में जुटी है।
There is no ads to display, Please add some



















































