पंचायत सचिवों के मासिक बैठक में अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का हुआ चुनाव

गिरिडीह : डुमरी प्रखंड पंचायत सचिव संघ की बैठक डुमरी पुराना ब्लॉक  में पंचायत सचिव इंद्रजीत महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इसमें क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत सचिव उपस्थित थे. बैठक में कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया. इसमें प्रमुख रूप से पंचायत सचिव संघ के संगठन की मजबूती के लिए अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ. सर्वसम्मति से इंद्रजीत महतो को अध्यक्ष, मोतीलाल महतो को सचिव, खुशबू कुमारी को कोषाध्यक्ष के पद पर चयन किया गया.  संगठन को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रत्येक माह 100 जमा करने एवं कमेटी के संयुक्त खाता खुलवाने का निर्णय लिया गया.

इसे भी पढ़ें : बजट के बाद सरकार राज्य में स्थानीय निकायों के चुनाव पर निर्णय लेगी – मथुरा प्रसाद महतो

पंचायत सचिव के साथ  मारपीट मामले की निंदा की गई

बैठक में दुमका जिला में पंचायत सचिव के साथ  मारपीट की घटना की निंदा करते हुए दुख और खेद प्रकट किया गया. बैठक में प्रशासन से मांग किया गया कि पंचायत सचिव पंचायत के विकास के लिए एक अहम रोल रखता है.  उसकी सूरक्षा के लिए जिला प्रशासन को विशेष व्यवस्था करने की आवश्यकता है. मौके पर पंचायत सचिव राजू कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार महतो ,अंजलि उरांव, खुर्शीद आलम, खुशबू गंगराय, निभा कुमारी ,दीपक कुमारी, लुसी प्रेरणा मिंज, सुजाता कुमारी, अंजलि उरांव ममता कुमारी हीरोचंद महतो विजय कुमार महतो यदि उपस्थित है थे.

इसे भी पढ़ें : रंभा शैक्षणिक संस्थान ने मकर पर्व पर ग्रामीणों के बीच किया कंबल वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : सड़क दुर्घटना में नेक मददगार, राहवीर की भूमिका अहम, समय पर सहायता से बच सकती हैं कई जानें : संतोष कुमार

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं,…

Spread the love

Bahragora : साइक्लोन अर्णव के प्रभाव से हुई 70 एमएम बारिश से धान की फसल पर मंडराया भारी संकट, अन्नदाता को सता रहा आर्थिक नुकसान का डर

बहरागोड़ा : तीन राज्यों के त्रिवेणी संगम में स्थित बहरागोड़ा प्रखंड में साइक्लोन अर्णव के असर से पिछले दो दिनों के दौरान हुई मूसलाधार बेमौसम बारिश ने किसानों की नींद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time