Deoghar: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के आधार सीडिंग कैंप को लेकर जागरूकता अभियान तेज

देवघर: देवघर जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत पात्र लाभुकों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है. इस अभियान के माध्यम से योजना से जुड़ी आवश्यक सूचनाएं आमजन तक पहुँचाई जा रही हैं, विशेष रूप से एक मई से प्रारंभ हो रहे पंचायत स्तरीय आधार सीडिंग कैंप को लेकर.

1 से 7 मई तक चलेगा आधार सीडिंग कैंप
योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और सभी सुयोग्य लाभुकों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक पंचायत में 1 से 7 मई तक आधार सीडिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है. लाभुकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथियों में अपने बैंक खातों को आधार से अवश्य जोड़ लें, ताकि योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके.

विभिन्न माध्यमों से किया जा रहा प्रचार-प्रसार
प्रखंड और पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से बैठकें आयोजित की जा रही हैं. इसके साथ ही जागरूकता रथ, बैनर, पोस्टर और लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जानकारी पहुँचाई जा रही है. योजना के प्रति गहन समझ और सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है.

प्रत्येक लाभुक तक पहुँच रही है सही जानकारी
इस अभियान का उद्देश्य स्पष्ट है — शत-प्रतिशत पात्र लाभुकों को जागरूक कर आधार सीडिंग की प्रक्रिया को सफल बनाना. घर-घर जा कर लाभुकों को बताया जा रहा है कि आधार लिंक नहीं होने की स्थिति में वे योजना से वंचित हो सकते हैं.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar: क्या अब सुधरेगा मिड-डे मील? देवघर में चावल गबन पर FIR का आदेश

Spread the love

Related Posts

Jhargram : झाड़ग्राम, पुरूलिया व बांकुड़ा में बालू मूल्य निर्धारण की मांग, जंगल महल स्वराज मोर्चा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर कार्रवाई की मांग की

झाड़ग्राम : जंगलमहल स्वराज मोर्चा (जेएसएम) ने झाड़ग्राम, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में बालू की कीमतों को लेकर उत्पन्न स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संगठन ने पश्चिम बंगाल…

Spread the love

Jhargram : वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम : प्रवीण कुमार त्रिपाठी

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में एक भव्य पौधारोपण अभियान झाड़ग्राम : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time