जमशेदपुर : उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए निजी विद्यालयों के प्रवेश कक्षा में कुल 1303 के चयनित बच्चों में अबतक 726 बच्चों का नामांकन किया गया है । वहीं, शेष बच्चों के नामांकन हेतु संबंधित निजी विद्यालयों को तीन दिन के भीतर नामांकन लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन के द्वारा नामांकन में देरी की जांच जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से कराई जाएगी ।
अभिभावक निम्नांकित लिंक पर अपना आवेदन संख्या एवं सम्पर्क संख्या अंकित कर status की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं-
1. https://forms.rteeastsinghbhum.com/applicationform/registered
2. https://jamshedpur.nic.in/
There is no ads to display, Please add some



















































