Deoghar: DC ने बढ़ाया हौसला, खुद बने रक्तदाता, नवनियुक्त चौकीदारों ने किया रक्तदान

देवघर: देवघर जिले में जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शिल्पग्राम ऑडिटोरियम में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में नवनियुक्त चौकीदारों ने पहले रक्तदान किया और फिर मंत्री हफीजुल हसन के हाथों से नियुक्ति-पत्र प्राप्त किया. इस आयोजन में कुल 36 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया.

 

डीसी खुद बने रक्तदाता
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के उद्देश्य से देवघर के उपायुक्त विशाल सागर ने भी रक्तदान किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महान मानव सेवा है, जिससे किसी की जान बचाई जा सकती है और स्वयं की सेहत को भी लाभ होता है. उन्होंने लोगों से भ्रम छोड़ नियमित रक्तदान की अपील की.

डीसी ने बताया कि कई लोग यह सोचकर रक्तदान नहीं करते कि इससे सेहत पर असर पड़ेगा, जबकि यह पूरी तरह मिथक है. वास्तव में, यह शरीर को स्वस्थ बनाए रखने का प्रभावी तरीका है.

 

सम्मान और प्रेरणा
रक्तदान करने वाले सभी प्रतिभागियों को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. इस अवसर पर सोसाइटी के चेयरमैन जितेश राजपाल, सुरेशानंद झा, देवनंदन झा नुनु और एलटी अनिल गुप्ता भी मौजूद थे.

डीसी ने कहा कि देवघर जैसे विकसित होते शहरी क्षेत्र में ब्लड बैंक में रक्त की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है. एम्स या अन्य बड़े अस्पतालों में कई बार रक्त की आवश्यकता के समय मुश्किलें आती हैं. ऐसे में सभी नागरिकों को नियमित रक्तदान की दिशा में प्रेरित होना चाहिए.

 

दो माह में 408 यूनिट रक्त संग्रह
डीसी विशाल सागर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जिले में चल रही “ब्लड डोनेशन ऑन व्हील्स” मुहिम के तहत बीते दो माह में कुल 408 यूनिट रक्त संग्रह किया गया है.

विशेष तिथियाँ और संग्रहण विवरण इस प्रकार हैं:

5 मई 2025: देवघर पुलिस और रेडक्रॉस द्वारा 72 यूनिट

8 मई 2025: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारठ में 208 यूनिट

9 मई 2025: ब्लड बैंक देवघर में 16 यूनिट

10 मई 2025: मधुपुर अनुमंडल अस्पताल में 104 यूनिट

10 मई 2025: ब्लड बैंक देवघर में 10 यूनिट

11 मई 2025: जिला पुलिस द्वारा 3 यूनिट

14 मई 2025: शिल्पग्राम शिविर में 36 यूनिट

इस प्रकार 5 मई से 14 मई तक कुल 408 यूनिट रक्त का संग्रह सफलतापूर्वक किया गया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: जल संसाधन मंत्री ने 206 चौकीदारों को दिया नियुक्ति-पत्र

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घर से निकली युवती सकुशल टाटानगर स्टेशन पर मिली, परिजनों ने ली राहत की सांस

रोजगार की तलाश में दिल्ली गई थी युवती, किसी अप्रिय घटना से बची टाटानगर स्टेशन पर पुलिस ने बरामद किया जमशेदपुर : आदित्यपुर में काम की तलाश में घर से…

Spread the love

Jamshedpur : अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध रोधी संगठन की बैठक में नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह का भव्य सम्मान

झारखंड प्रदेश की नवनियुक्त अध्यक्ष अर्चना सिंह ने संगठन की सक्रियता बढ़ाने एवं मानवाधिकार संरक्षण के लिए दिए दिशा-निर्देश संगठन के अभिनंदन समारोह में उपस्थित गणमान्य लोगों ने बढ़ाया उत्साह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *