Manipur: मणिपुर के चंदेल में असम राइफल्स का बड़ा एक्शन, 10 उग्रवादी को किया ढ़ेर

 

 

मणिपुर: मणिपुर के चंदेल जिले में बुधवार को असम राइफल्स और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें कम से कम 10 उग्रवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई अब भी जारी है.

असम राइफल्स का बड़ा एक्शन

सेना की पूर्वी कमान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि भारत-म्यांमार सीमा के पास स्थित न्यू समताल गांव के करीब हथियारों से लैस उग्रवादियों की मौजूदगी की गुप्त जानकारी मिलने पर यह अभियान शुरू किया गया. असम राइफल्स की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर ऑपरेशन चलाया। सुरक्षाबल अब भी इलाके की सघन तलाशी ले रहे हैं.

10 उग्रवादी हुए ढेर

सेना ने बताया कि मणिपुर के चंदेल जिले में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध उग्रवादियों ने अचानक सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में जवानों ने रणनीति के साथ कार्रवाई की जिसमें 10 उग्रवादी ढेर हो गए. ऑपरेशन के तहत सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की थी. उसी दौरान छिपे हुए उग्रवादियों ने फायरिंग की, जिसका मुंहतोड़ जवाब दिया गया. सेना ने इस अभियान को सटीक और योजनाबद्ध बताया है. मुठभेड़ के बाद मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान अब भी जारी है.

Spread the love

Related Posts

Jadugora : दिल्ली में साइबर ठगी का आरोपी राज भक्त जादूगोड़ा से धराया, ट्रांजिट रिमांड पर ले गई दिल्ली पुलिस 

जादूगोड़ा : दिल्ली पुलिस ने जादूगोड़ा के साइबर ठगी के आरोपी राज भक्त को बुधवार को जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के इंचडा गांव से गिरफ्तार किया। उसपर दिल्ली के एक व्यक्ति…

Spread the love

Jamshedpur : कपाली में ईद के दिन युवक पर चाकू से हमला, स्थिति नाजुक, MGM में चल रहा इलाज

जमशेदपुर : कपाली ओपी क्षेत्र के ताज़ नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के समीप शनिवार को ईद की खुशियों के बीच एक हिंसक घटना ने पूरे इलाके को दहला दिया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time