East Singhbhum: आम बागवानी की समस्या और समाधान पर बोड़ाम में व्यापक चर्चा

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखण्ड में मनरेगा योजना के अंतर्गत पिछले आठ वर्षों से बागवानी कार्य, विशेषकर आम के फलदार पौधों की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया गया है। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में आम उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

आम के उचित मूल्य और विपणन को लेकर समस्या
फिर भी, आम उत्पादक लाभुकों को उनके उत्पादित आम का उचित बाजार मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है। इससे उनकी मनोबल में कमी आई है और बागवानी के प्रति उदासीनता देखने को मिल रही है। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु बोड़ाम प्रखण्ड कार्यालय में प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में शामिल हुए विभिन्न हितधारक
इस सम्मेलन में निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, बीडीओ किकू महतो, विपणन सचिव बाजार समिति अभिषेक आनंद, एपीओ, जनप्रतिनिधि, लाभुक, बागवानी मित्र, कृषक मित्र, मेट, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक एवं कनिष्ठ अभियंता, ATM, BTM, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सेवक, JSLPS, CSOs, आम क्रेता- विक्रेता तथा एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विपणन व मूल्य संवर्धन हेतु रणनीति का निर्माण
सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आम सहित बागवानी उत्पादों के विपणन व मूल्य संवर्धन हेतु प्रभावी रणनीति बनाना था, ताकि लाभुकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके और बागवानी को स्थायी आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिले।

बाजार में सीधा किसानों का जुड़ाव सुनिश्चित करने की पहल
एनजीओ Intent to Solution एवं श्रीसरन्या के प्रतिनिधियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि वे आम का क्रय करेंगे और बाजार उपलब्ध कराएंगे। इस प्रक्रिया में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं होगी, जिससे किसान सीधे उपभोक्ता तक पहुंच सकेंगे।

उदाहरण स्वरूप, दीनबंधु महतो के तीन एकड़ में फैले 326 आम के पेड़ों वाले बागान को इन एनजीओ ने संरक्षण में लिया है। इससे लाभुक को मंडी मूल्य पर आम बेचने का अवसर मिला है।

आने वाले समय में सर्वेक्षण और तकनीकी सहयोग
Intent to Solution एवं श्रीसरन्या के प्रतिनिधि आने वाले सप्ताह में सभी बागीचों का सर्वेक्षण करेंगे और उन्हें संरक्षण में लेकर अधिक से अधिक लाभुकों को बाजार से सीधे जोड़ेंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अक्टूबर-नवंबर माह से सभी बागीचों का सर्वेक्षण प्रारंभ होगा और तकनीकी सहायता से उत्पादन बढ़ाने के प्रयास होंगे।

ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश के प्रतिनिधि ने भी किसानों को भरोसा दिलाया कि वे बाजार उपलब्ध कराने में सहायता करेंगे, जिससे किसानों की आमदनी में सुधार होगा।

इसे भी पढ़ें : Potka: भीषण गर्मी में मिली पानी की राहत, विधायक ने निजी खर्च से तीन पंचायतों में लगवाए मोटर पंप

 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Gua : करमपदा गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक

गुवा : किरीबुरू थाना क्षेत्र के करमपदा गांव में बुधवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *