Gamharia: ग्रामीण विकास विभाग की टीम ने किया कई पंचायतों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण

गम्हरिया : ग्रामीण विकास विभाग की दो सदस्यीय टीम अंडर सेक्रेटरी विनोद सामंत व वरिष्ठ सांख्यिकी पदाधिकारी नरेंद्र ने गम्हरिया प्रखंड के कई पंचायतों में संचालित योजनाओं के निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने चामारू पंचायत के रांगामाटिया से सिमलबेड़ा तक पीएम ग्राम सड़क योजना से निर्मित सड़क का निरीक्षण किया.

ज्ञान केंद्र भारत नेट का भी निरीक्षण

इसके पश्चात टीम के सदस्य बीरबांस पंचायत पहुंचे, जहां पीएम आवास योजना, बागवानी, जेएसएलपीएस द्वारा चलाये जा रहे दुकानों का भी निरीक्षण किया. इसके अलावा वृद्धा पेंशन के लाभुकों से मिले. वहीं पंचायत सचिवालय में संचालित ज्ञान केंद्र भारत नेट का भी निरीक्षण किया. श्री सामंत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से कई योजनाएं चलायी जा रही है, जिसका लाभ लेकर आत्मनिर्भर होकर अपने परिवार का भरण-पोषण में सहोग कर रहे है. टीम में डीडीसी आशीष कुमार अग्रवाल, बीडीओ अभय कुमार द्विवेदी समेत प्रखंड के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि शामिल थे.

रापचा में लखपति दीदी से की मुलाकात

निरीक्षण के दौरान टीम ने रापचा पंचायत के रापचा व पिंड्राबेड़ा का दौरा किया. इस दौरान टीम ने महिला समिति के माध्यम से आमदनी कर रहे लखपति दीदीओं से मिलकर उनसे अनुभव प्राप्त किया. इसके अलावा पशुपालन, मुर्गीपालन के अलावा जैविक कीटनाशक, अगरबत्ती व आचार निर्माण कर रही महिलाओं से मिले.

स्कूल संचालन में लापरवाही देख भड़के डीडीसी

इससे पूर्व डीडीसी आशीष कुमार ने नारायणपुर पंचायत के बीएड कॉलेज व उमवि विजय का निरीक्षण किया. इस दौरान विद्यालय में शिक्षकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से भड़क गये. साथ ही कार्यशैली में सुधार लाने का निर्देश शिक्षकों को दिया.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पीएम मोदी से 5 नवंबर को मिलेंगी झारखंड की पैरा शटलर संजना, बोलीं – मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी

जमशेदपुर : जापान में आयोजित 5वें एशियन पैरा गेम्स में बैडमिंटन की महिला सिंगल्स एसएल-3 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली झारखंड की बेटी संजना कुमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time