Chandil: मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को मिली बकरी

चांडिल: सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत सात लाभुकों के बीच कुल 35 बकरियों का वितरण किया गया. यह पहल ग्रामीण आजीविका को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है.

हर लाभुक को मिला एक नर और चार मादा बकरी
इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक लाभुक को एक नर और चार मादा बकरी प्रदान की गई. बकरियों का वितरण प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विष्णु शरण महतो की देखरेख में संपन्न हुआ. डॉ. महतो ने बताया कि यह पहल लाभुकों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से की गई है.

मौके पर उपस्थित रहे चिकित्सक व आपूर्तिकर्ता
बकरी आपूर्तिकर्ता अशोक कुमार तथा पशु चिकित्सकीय विभाग के अन्य कर्मी इस अवसर पर उपस्थित थे. योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों ने समन्वय के साथ कार्य किया.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली पर सुनवाई रही बेनतीजा, हाईकोर्ट जाने को तैयार मजदूर संघ


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time