Jamshedpur: उपायुक्त ने सराहा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का समर्पण

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल ने प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (पीएसएफ) द्वारा जिला, कोल्हान क्षेत्र एवं झारग्राम (पश्चिम बंगाल) तक किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की. अपने आवासीय कार्यालय में पीएसएफ निदेशक अरिजीत सरकार एवं टीम के अन्य सदस्यों को सम्मानित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि यह संगठन ज़मीनी स्तर पर प्रभावी बदलाव की दिशा में कार्य कर रहा है.

कार्यक्रम में न पहुंच पाने का जताया खेद
उपायुक्त ने कहा कि वे पीएसएफ द्वारा हाल ही में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल नहीं हो सके, जिसका उन्हें खेद है. लेकिन उन्हें अन्य अतिथियों से कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी मिली और वे इसकी थीम, प्रस्तुतियों एवं चयनित सम्मानार्थियों से प्रभावित हुए. उन्होंने समारोह को प्रेरणादायक बताया.

टीम पीएसएफ को मिला प्रोत्साहन
उपायुक्त अनन्य मित्तल ने टीम को विभिन्न सामाजिक विषयों पर लगातार सक्रिय रहने की सलाह दी. इस अवसर पर पीएसएफ की ओर से उपायुक्त को एक स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.

पीएसएफ के लिए बना प्रेरणा का क्षण
फाउंडेशन के निदेशक अरिजीत सरकार ने कहा कि उपायुक्त से मिला यह सम्मान टीम के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा. उन्होंने कहा कि पीएसएफ अपने सामाजिक लक्ष्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्ध होकर काम करेगी. संस्था ने उपायुक्त का आभार प्रकट किया.

इस अवसर पर उपस्थित रहे
सम्मान समारोह के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार निलय सेनगुप्ता, निदेशक अरिजीत सरकार, कुमारेस हाजरा, रवि शंकर, उत्तम कुमार गोराई, दीप सेन, कमल कुमार घोष, किशोर साहू एवं शुभेंदु मुखर्जी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur  : साकची में संघवी ब्रदर्स के मालिक को धक्का मारकर फरार हुआ बाइक चालक, टीएमएच में जीवन-मौत से जुझ रहे विनोद देसाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करम महोत्सव में शामिल होने के लिए राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री को कुड़मी सेना ने किया आमंत्रित

जमशेदपुर : बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में कुड़मी सेना की ओर से 27 सितंबर को होने वाले करम महोत्सव में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को बतौर अतिथि आमंत्रित किया गया…

Spread the love

Jamshedpur : जनता के पैसे से बना चांडिल का एकमात्र श्मशान घाट में हो रहा हैं अंधेरे में अंतिम संस्कार, बुनियादी सुविधाओं के अभाव में दम तोड़ रहा मुक्ति धाम 

जमशेदपुर : पड़ोसी जिला सरायकेला-खरसावां के चांडिल में स्थानीय लोगों के सामूहिक प्रयास और 15 लाख रूपये की लागत से निर्मित चांडिल का एकमात्र मुक्ति धाम (श्मशान घाट) आज अपनी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time