Hisar : यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा हुई गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का है आरोप

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पुलिस ने महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. ज्योति मल्होत्रा एक ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं जो ‘ट्रैवल विद जो’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं. उनके चैनल के 377K फॉलोअर्स हैं. पुलिस के अनुसार ज्योति मल्होत्रा पर आरोप है कि उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी की और संवेदनशील जानकारी साझा की. ज्योति ने स्वीकार किया है कि वह 2023 में पाकिस्तान हाई कमीशन गई थीं जहां उनकी मुलाकात अहसान उर रहीम उर्फ दानिश से हुई थी. इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में अली अहवान के माध्यम से पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क किया और भारत लौटने के बाद व्हाट्सएप, स्नैपचैट और टेलीग्राम के जरिए उनसे जुड़ी रहीं. पूछताछ में ज्योति ने बताया कि वह पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में भी थीं.

इसे भी पढ़ें : Chandil: नीमडीह CHC में भ्रष्टाचार का बोलबाला, गर्भवती महिलाओं से भय दिखाकर वसूली

पांच लोगों की हुई हैं गिरफ्तारियां

ज्योति मल्होत्रा के साथ-साथ पांच अन्य लोगों को भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें से एक आरोपी अहसान उर रहीम उर्फ दानिश को विदेश मंत्रालय ने ‘पर्सन नोन ग्राटा’ घोषित किया है. इस घटना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से जासूसी गतिविधियों के बढ़ते खतरे को उजागर किया है. सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहन जांच कर रही हैं और यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही हैं कि ऐसी गतिविधियों पर काबू पाया जा सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: बिना अनुज्ञप्ति चल रहे R.O. वॉटर प्लांट, संचालकों को मिला नोटिस


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस की मासिक समीक्षा बैठक में एसएसपी ने मातहतों को दिए हर हाल में अपराध नियंत्रण के निर्देश, शहरभर में लगेंगे 300 नए सीसीटीवी कैमरे

जमशेदपुर : जिले में अपराध नियंत्रण, लंबित शिकायतों के निष्पादन, नशे और अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ आगामी त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जमशेदपुर पुलिस की मासिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time