Ramgarh: उपायुक्त की बड़ी पहल, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू

रामगढ़: रामगढ़ जिले में सरकारी भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए उपायुक्त चंदन कुमार ने विशेष पहल शुरू की है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे योजनाबद्ध तरीके से जिला भर में अवैध कब्जों का पता लगाकर उन्हें हटाने का अभियान चलाएं।

निरीक्षण कर चिन्हित की गई अतिक्रमित भूमि
शनिवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो और अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने रांची रोड मरार, माण्डू प्रखंड के कुज्जु मुरपा स्थित सरना टोली और पतरातू प्रखंड के बुजुर्ग जमीरा क्षेत्र में जाकर अतिक्रमित भूमि का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने अतिक्रमण हटाने के कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अभियान की निरंतरता और सख्त निर्देश
उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे लगातार अभियान चलाकर जिले की सरकारी भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त कराएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी क्षेत्र में दोबारा अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। इसके लिए सभी स्तर पर सतर्कता बरतने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद
इस निरीक्षण कार्यक्रम में अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग कुमार तिवारी, गोपनीय प्रभारी रविंद्र कुमार गुप्ता, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. प्रभात शंकर, अंचल अधिकारी सुदीप एक्का सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: तालाबों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए उपायुक्त ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उपायुक्त ने जनशिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय में आयोजित जनशिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं…

Spread the love

Jamshedpur : DSP (L & O ) ने बैंकों में जाकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी, अलार्म और सुरक्षा व्यवस्था जांची

खासमहल केनरा बैंक, बाजार समिति परिसर स्थित  SBI और इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर से हासिल की जानकारी जमशेदपुर : शहर में लगातार हो रही चोरी और अपराध की घटनाओं…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time