Ramgarh: रामगढ़ में मत्स्य पालन की प्रगति पर विश्व बैंक-AFD की निगाह, पहुंची विदेशी टीम

रामगढ़: आज दिनांक 17 मई को विश्व बैंक तथा फ्रांस की एजेंसी AFD (Agence Française de Développement) की टीम ने झारखंड के रामगढ़ जिले का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि योजना (PMMKSY) की प्रगति और मत्स्य किसानों की आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करना था।

पांच सदस्यीय टीम का परिचय
इस टीम में Mr. Julian Million (Senior Fisheries Industry Standards Specialist, World Bank), Miss Orphyee Silard और Smt. Nidhi Batra (दोनों AFD से), I.A. Siddiqui (GoI, PMMKSY) और Masoom Wahid (NFDB) शामिल थे।

मांडू प्रखंड में केज कल्चर पद्धति का निरीक्षण
टीम ने रामगढ़ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में मांडू प्रखंड के कुजू आरा कोल माइंस में केज कल्चर विधि से मछली पालन हो रहे खादानों का निरीक्षण किया। यहां लगभग 70 मछुआरे समूह बनाकर इस आधुनिक पद्धति से मछली पालन कर रहे हैं, जिसे देखकर टीम अत्यंत प्रभावित हुई।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति
इस दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी अरुप चौधरी, संयुक्त मत्स्य निदेशक अमरेन्द्र कुमार, उप मत्स्य निदेशक शंभू प्रसाद यादव एवं संजय गुप्ता, साथ ही नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के क्षेत्रीय निदेशक प्री सरफराज भी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Ramgarh: उपायुक्त की बड़ी पहल, सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान शुरू

Spread the love

Related Posts

Bahragora : सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने किया बहरागोड़ा थाना का औचक निरीक्षण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और पुलिसिया कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जमशेदपुर सीनियर एसपी डॉक्टर एहतेशाम वकारिब ने…

Spread the love

Bahragora : सांड्रा पंचायत पहुँचे एलआरडीसी: आंगनवाड़ी से लेकर राशन दुकान और स्कूल तक का परखा हाल

बहरागोड़ा : प्रशासनिक कार्यप्रणाली में कसावट और सरकारी योजनाओं के धरातल पर सटीक क्रियान्वयन की जांच के लिए गुरुवार को एलआरडीसी नितिन निखिल सुरीन ने सांड्रा पंचायत का तूफानी दौरा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time