Jamshedpur: सांसद विद्युत वरण महतो को तीसरी बार संसद रत्न पुरस्कार मिलने से भाजपा में हर्ष

जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद विद्युत वरण महतो को वर्ष 2025 का संसद रत्न पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. यह तीसरा अवसर है जब उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चयनित किया गया है. उनकी इस उपलब्धि से भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ पूरे जमशेदपुर में हर्ष और गौरव का वातावरण है.

अध्यक्ष सुधांशु ओझा

कार्यकर्ताओं और नागरिकों के लिए सम्मान का क्षण
भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सांसद विद्युत महतो को बधाई देते हुए कहा कि यह पुरस्कार लौहनगरी के लिए गौरव का विषय है. उन्होंने कहा कि सांसद महतो ने अपने 11 वर्षों के कार्यकाल में जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान और विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी है. उनकी सक्रियता, योजनाओं की प्रभावी क्रियान्वयन क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व के कारण यह सम्मान उन्हें मिल रहा है.

सुधांशु ओझा ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी सांसद महतो इसी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे और जमशेदपुर को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे.

मीडिया प्रभारी प्रेम झा

जनता के विश्वास और जनसेवा की जीत: प्रेम झा
भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने भी इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि संसद रत्न पुरस्कार, सांसद महतो के परिश्रम के साथ-साथ लौहनगरी की जनता के विश्वास का सम्मान है. उन्होंने कहा कि संसद में सक्रिय भागीदारी, मुद्दों को उठाने और नीतिगत चर्चाओं में भाग लेने में सांसद महतो लगातार प्रशंसा प्राप्त करते रहे हैं.

उनका यह चयन जमशेदपुर की जनता की जनतांत्रिक सहभागिता और राजनीतिक चेतना का प्रमाण भी है.

क्या है संसद रत्न पुरस्कार?
गौरतलब है कि संसद रत्न पुरस्कार की स्थापना वर्ष 2010 में प्राइम पॉइंट फाउंडेशन और ई-मैगजीन ‘प्रिंसेस’ ने की थी. इस पहल का विचार भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम ने दिया था. इस पुरस्कार का उद्देश्य संसद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांसदों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना है.

तब से यह सम्मान उन सांसदों को दिया जाता रहा है जो संसद में प्रभावशाली भागीदारी, जनहित विषयों पर सक्रियता और उच्च कार्यक्षमता का परिचय देते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: 25 मई को निकलेगी संविधान बचाओ रैली – के. राजू, केशव महतो कमलेश सहित कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Spread the love

Related Posts

Jadugora : उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी की चाहरदीवारी गिराने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला की बड़ी कारवाई, आरोपी राम कमल सिंह को दी 10 दिनों की मोहल्लत, दोबारा बनाएं चाहरदीवारी या जेल जाने को रहे तैयार

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय डोमजूडी में तीन सप्ताह पूर्व चारदिवारी तोड़ने के मामले में पोटका अंचलाधिकारी निकिता बाला ने आज बड़ी कारवाई की। स्थानीय मुखिया अनीता…

Spread the love

Potka : पल्ली मंगल हाई स्कूल के विनय कुमार सरदार ने 88% अंक लाकर बढ़ाया मान, परिवार में खुशी की लहर

पोटका : पल्ली मंगल हाई स्कूल, शांतिपुर के छात्र विनय कुमार सरदार ने मैट्रिक परीक्षा में 88% अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time