Gamharia: सरकारी योजना में ठगी के प्रयास! बिचौलियों पर होगी सख्त कार्रवाई

गम्हरिया: झारखंड सरकार की आबुआ आवास योजना में इन दिनों कुछ बिचौलियों की गतिविधियां तेज़ हो गई हैं. योजना के तहत मिलने वाले आवास का लाभ उठाने की चाहत रखने वाले भोले-भाले ग्रामीणों को ठगने की कोशिश की जा रही है. इस संबंध में गम्हरिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभय कुमार द्विवेदी ने नोटिस जारी कर लाभुकों को सचेत किया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिचौलियों से कोई भी लेन-देन न करें और ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें.

केवल पात्र लाभुकों को मिलेगा लाभ
बीडीओ ने बताया कि योजना का क्रियान्वयन पंचायत के जनसेवकों और पंचायत सेवकों के माध्यम से किया जा रहा है. इसके बावजूद कुछ गांवों में सूचना मिल रही है कि कुछ लोग आवास दिलाने के नाम पर पैसों की मांग कर रहे हैं. बीडीओ कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि ऐसा करना पूर्णतः अवैध है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

लाभुकों को कहा गया है कि यदि कोई उनसे पैसे की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सीधे बीडीओ, प्रखंड के आवास योजना समन्वयक या योजना कोषांग में करें. योजना पूरी तरह निशुल्क है और पात्रता के आधार पर ही लाभ मिलेगा.

2024-25 में आवास योजनाओं का बड़ा लक्ष्य
प्रखंड समन्वयक श्याम सुंदर महतो ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए गम्हरिया प्रखंड की 21 पंचायतों में 2482 आबुआ आवास और 2184 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. ये लक्ष्य पीडब्ल्यूएल की सूची के अनुसार कोटिवार लाभुकों के आधार पर निर्धारित हुए हैं.

कार्य योजना पर प्रशासनिक बैठक
बीडीओ की अध्यक्षता में एक अहम बैठक का आयोजन किया गया जिसमें पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, जनसेवक और अन्य विभागीय कर्मियों ने भाग लिया. बैठक में ग्रामवार प्राथमिकता सूची तैयार कर ग्रामसभा से पारित कराने के निर्देश दिये गये. इसी के आधार पर कार्य निष्पादन शुरू हो चुका है.

प्रखंड प्रशासन का दावा है कि निर्धारित समयसीमा में ही लक्ष्य की पूर्ति कर ली जाएगी और सभी योग्य लाभुकों को उनके आवास मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: चांडिल रेलवे क्रॉसिंग के पास दर्दनाक हादसा अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को बेरहमी से कुचला


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time