West Singhbhum: अतिक्रमण हटाने को लेकर बंद दुकानों पर भी चली JCB – सामान जब्त

पश्चिम सिंहभूम: चक्रधरपुर नगरपरिषद ने गुरुवार को अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए पवन चौक से लेकर प्रखंड कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर फैले अतिक्रमण को हटाया. इस कार्रवाई में नाली और सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर दुकानें लगाने वालों से कुल ₹16,200 जुर्माना वसूला गया. अभियान के दौरान कुछ बंद दुकानों को जेसीबी मशीन की सहायता से तोड़ा गया और वहां मौजूद सामानों को जब्त कर लिया गया. नगरपरिषद की कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों से कहासुनी भी हुई, पर प्रशासन अपनी कार्रवाई में डटा रहा.

प्रशासक राहुल यादव ने की चेतावनी
अभियान की अगुवाई नगरपरिषद के प्रशासक राहुल यादव कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाने की यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी. उन्होंने आमजन और दुकानदारों से अपील की कि वे स्वेच्छा से सड़क और नालियों पर से अपने अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा विभागीय कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा. पूरे अभियान के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और नगरपरिषद के कर्मचारी मौके पर तैनात रहे, जिससे कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिला.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पुलिस हिरासत में युवक की मौत से गांव में उबाल, ग्रामीणों ने काटा बवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Accident: मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव रोड में बृहस्पतिवार के तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत…

Spread the love

Jadugora : करम डाली विसर्जन के साथ जादूगोड़ा में करमा महोत्सव का समापन, ढोल-नगाड़ों पर थिरके लोग

जादूगोड़ा : इंचड़ा गांव में उरांव समाज की ओर से आयोजित दो दिवसीय करमा महोत्सव बुधवार को करम डाली विसर्जन के साथ हर्षोल्लासपूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के महिला-पुरुष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time