Ramgarh: तालाब बचाओ योजना के तहत बंगाली टोला में धंधार तालाब का डीसी ने किया निरीक्षण

अतिक्रमण मुक्त करते हुए किया जाएगा सौंदर्यीकरण.

रामगढ़: रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। योजना के तहत उपायुक्त के निर्देश पर जिले के अलग-अलग क्षेत्र में तालाबों को चिन्हित कर उनसे अतिक्रमण हटाने एवं सौन्दर्यीकरण कार्य किया जाना है।

बंगाली टोला में धंधार तालाब का निरीक्षण

इसी क्रम में शुक्रवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार ने रामगढ़ शहर अंतर्गत बंगाली टोला में स्थित धंधार तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तालाब के वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए तालाब के क्षेत्रफल आदि की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी तालाब से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां ली जिसके उपरांत उन्होंने तालाब से अतिक्रमण हटाते हुए तालाब का सौंदर्यीकरण करने का निर्देश दिया।

तालाबों पर श्रमदान करें

गौरतलब हो कि रामगढ़ तालाब बचाओ योजना के तहतालाबों पर श्रमदान करें त जिला प्रशासन द्वारा सभी जिले वासियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में स्थित तालाबों का विशेष ध्यान रखें, अथवा श्रमदान के समान राशि दान करें। ऐसे दान कर्ताओं के नाम से तालाब परिसर में वृक्षारोपण कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी गोपनीय शाखा, अंचल अधिकारी रामगढ़ सहित अन्य उपस्थित थे l

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

    Spread the love

    Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

    जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time