Bahragora: बंजर जमीन में बहार लाएगी सोलर सिंचाई परियोजना, विधायक ने किया निरीक्षण

बहरागोड़ाः बहरागोड़ प्रखंड के गुहियापाल पंचायत अंतर्गत चड़कमारा मौजा में एनएच निर्माण के दौरान पत्थर उत्खनन से बने बड़े तालाब का पानी भरा हुआ है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों ने बंजर पड़े खेतों में सिंचाई की व्यवस्था करने की मांग स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती से की। विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता पंकज कुमार, सहायक अभियंता दुष्यंत कुमार, कनिष्ठ अभियंता वरुण यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सोलर आधारित सिंचाई परियोजनाओं को जल्द चालू करने का वादा
अधिकारियों ने बताया कि सोलर पंप द्वारा सिंचाई परियोजनाओं को शीघ्र चालू किया जाएगा। इससे हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई संभव हो सकेगी, जिससे किसान लाभान्वित होंगे और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। निरीक्षण में स्थानीय निवासी असित मिश्रा, निर्मल दुबे, मिंटू पाल, अरुण बारिक, मदन मन्ना, सुमित माईति सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे, जिन्होंने विधायक एवं अधिकारियों से शीघ्र कार्य शुरू करने की अपील की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला स्तरीय कांग्रेस कमिटी का संविधान बचाओ रैली 25 मई को, वरिष्ठ नेता करेंगे संबोधित

Spread the love

Related Posts

New Delhi  : राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) से इस्तीफा दिया बीजेपी में शामिल , नितिन नवीन ने खिलाई मिठाई

नई दिल्ली : दिल्ली की राजनीति में आज एक बड़ा धमाका हुआ है. आम आदमी पार्टी के संसदीय दल में बड़ी टूट की खबर सामने आई है. AAP के संस्थापक सदस्य…

Spread the love

Potka: पंचायती राज दिवस पर हल्दीपोखर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, बच्चों के बीच शरबत व पुस्तक का वितरण

पोटका : राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं अन्य गणमान्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time