Deoghar: देवघर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित

साहित्य साधना चाहता है : हरि नारायण

 

देवघर: साहित्य समागम भारत तत्वाधान में शहर के एक होटल में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन काव्याभिषेक का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ संजय कुमार ने किया, जबकि मुख्य अथिति समस्तीपुर के कवि हरि नारायण सिंह “हरि “, विशिष्ट अथिति डॉ प्रो सुमनलता, शिव कुमार सुमन, राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह, प्रो रामनंदन सिंह, संरक्षक अनिल कुमार झा मौजूद थे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि हरि ने कहा कि साहित्य साधना चाहता है। बिना साधना के साहित्य रचना करना बेइनामी है।

साहित्य भावना की अभिव्यक्ति का माध्यम

डॉ सुमन लता ने कहा कि साहित्य भावना की अभिव्यक्ति का माध्यम है। उद्घाटन कर्ता डॉ संजय कुमार ने कहा कि देवघर की धरती साहित्य के मामले में काफ़ी उर्वर है। यही कारण है कि साहित्य समागम भारत के कार्यक्रम में लघुभारत की झलक दिखाई दें रही है। इस अवसर पर बिहार झारखण्ड के साथ बंगाल के कवियों व साहित्यकारों ने भाग लिया, जिसमें मुख्य रूप से सरयुग पंडित सौम्य, अजय प्रसाद, सोनम झा, ओम प्रकाश मंडल, सविता धर, इन्द्र नारायण राय, फाल्गुनी मरीक कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, मो. फिरोज, डॉ प्रीति, विवेक मंडल, गणेश उमर व प्रकाश यादव उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय संयोजक रवि शंकर साह ने किया।

इसे भी पढ़ें : गुजरात, बंगाल, पंजाब, केरल की 5 विधानसभा सीटों पर 19 जून को उपचुनाव, 23 को होगी मतगणना

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ब्रह्माकुमारीज का जीवन आरोग्य अमृत शिविर 13 से, प्रसिद्ध प्राकृतिक चिकित्सक रमेश तिवानी स्वस्थ्य रहने के देंगे टिप्स

    जमशेदपुर : प्राकृतिक स्वास्थ्य एवं संपूर्ण जीवनशैली परिवर्तन के उद्देश्य से 13 मार्च से 15 मार्च तक यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में “जीवन आरोग्य अमृत शिविर” का आयोजन…

    Spread the love

    Blood Donation : मां बमलेश्वरी युवा संस्था के रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्त संग्रह, शामिल हुए पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी

    जमशेदपुर : मां बमलेश्वरी युवा संस्था आनंद नगर बागबेड़ा द्वारा स्वर्गीय शिव कुमार सिंह के पुण्यतिथि पर छठा रक्तदान शिविर का आयोजन आर पी पटेल हाई स्कूल जुगसलाई में किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *