Saraikela: गांव में राशन वितरण को लेकर पंचायत भवन में होगी सार्वजनिक निगरानी

रायकेला: नीमडीह प्रखंड के ग्राम झिमड़ी में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और अनुशासित बनाने हेतु एक अहम बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में जनवितरण प्रणाली के दुकानदार मो० रकीब साई और मो० मंजुर साई, राशन कार्डधारी लाभुकों एवं ग्राम के जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया.

पंचायत भवन से होगा मई माह का खाद्यान्न वितरण
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि मई 2025 माह के लिए मो० रकीब साई और मो० मंजुर साई के अंतर्गत आने वाले राशन कार्डधारियों को खाद्यान्न का वितरण ग्राम पंचायत भवन, झिमड़ी से किया जाएगा. यह वितरण प्रखंड एवं पंचायत कर्मियों तथा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित किया जाएगा.

दुकानदारों को सख्त निर्देश, नियमानुसार होगा वितरण
बैठक के उपरांत जनवितरण प्रणाली के दोनों दुकानदारों को यह निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने लाभुकों को 26 मई 2025 से पंचायत भवन में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत निर्धारित नियमों के अनुरूप राशन वितरण कराना सुनिश्चित करें.

जनप्रतिनिधियों की निगरानी में होगा पूरा वितरण
राशन वितरण की प्रक्रिया की निगरानी मुखिया, पंचायत सचिव लालमोहन हांसदा, ग्राम प्रधान एवं पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि करेंगे. खाद्यान्न वितरण उनकी उपस्थिति में ही कराया जाएगा तथा वे समुचित सहयोग प्रदान करेंगे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या असुविधा से बचा जा सके.

इसे भी पढ़ें : Chandil: रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा सड़क हादसा, बाल-बाल बचे पति, पत्नी की हालत गंभीर

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

Spread the love

Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time