युवाओं क सही मार्गदर्शन करना है इनका लक्ष्य.
जमशेदपुर : भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में नेचर एनजीओ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवाओं का मार्गदर्शन करने के लिए फ्री मेंटरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया है. कार्यक्रम का नाम “ऑक्सीजन” रखा गया है. इसमें मिशन ब्लू फाउंडेशन द्वारा सहयोग किया जा रहा है. ऑक्सीजन का उद्वेश्य है कि भारत के हर उस छोटे गांव तक पहुंचना जहां युवाओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है.
युवा ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों माध्यमों से कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने की बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना
40 मार्गदर्शक इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे है
युवाओं को गूगल फॉर्म के माध्यम से सूचीबद्ध किया जाएगा और उनकी रुचि के आधार पर ही मार्गदर्शक तय किए जाएंगे। अभी तक इस कार्यक्रम में 40 मार्गदर्शकों ने स्वेक्षा से “oxygen” से जुड़कर इस मुहिम को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है.
मार्गदर्शक मंच में प्रशासनिक सेवा, मेडिकल, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, भारतीय न्यायिक व्यवस्था, मास कम्युनिकेशन, रिसर्च सेक्टर, शिक्षा जगत, बैंकिंग और फाइनेंस क्षेत्र, पर्यावरण प्रबंधन, स्टार्टअप फाउंडर इत्यादि क्षेत्र से रहेंगे.
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न सिर्फ बेहतर करियर बनाना है बल्कि व्यक्तित्व निर्माण एवं चरित्र का समग्र विकास के साथ राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सार्थक भागीदारी सुनिश्चित कराना है. यह कार्यक्रम मुख्यतः नेचर एनजीओ के संरक्षक डॉक्टर कविता परमार द्वारा चलाए जा रहा है. पूरे प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर राजीव झा और मंजू सिंह हैं. संजीव कुमार, आदित्य मिश्रा, अमरेंद्र कुमार, अंशुल कुमार, नेहा सिंह सहयोगी के रूप में हैं.
इसे भी पढ़ें : 16 से 18 जनवरी तक अमृतमयी गौ कृपा कथा होगी आयोजित
There is no ads to display, Please add some



















































