Jharkhand: देश के प्रख्यात संत, निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि पहली बार पहुंचे बाबानगरी, श्रद्धालुओं में उत्साह

देवघर: देश के प्रख्यात संत, निरंजन पीठाधीश्वर और आचार्य महामंडलेश्वर परमपूज्यपाद स्वामी कैलाशानंद गिरि बुधवार की संध्या चार्टर विमान से देवघर पहुंचे. बाबानगरी में यह उनका प्रथम आगमन था, जिसने धार्मिक श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ा दी.

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
स्वामी कैलाशानंद गिरि का स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर पूरे श्रद्धा भाव के साथ किया गया. स्वागत का नेतृत्व अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष एवं नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ध्रुव प्रसाद साह ने किया. पारंपरिक विधि से संत का अभिनंदन किया गया, जिसमें कई सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए.

जमुई में होगा प्रमुख कार्यक्रम
स्वामी कैलाशानंद गिरि बिहार के जमुई जिले में आयोजित एक विशेष धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि देवघर आगमन के बाद वे बाबाधाम के दर्शन भी करेंगे या नहीं. बाबानगरी के संत प्रेमी और श्रद्धालु उनके प्रवचन की प्रतीक्षा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jharkhand के बलराम तांती की अध्यक्षता में सफलता, विश्व मंच पर भारत का जलवा – गेटबॉल में जीता स्वर्ण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो में समर कैंप में कानूनी जानकारियों से अवगत हुए प्रतिभागी, गीता थिएटर के कलाकारों ने बाल विवाह पर प्रस्तूत किया नुक्कड़ नाटक

जमशेदपुर : वन प्रमंडल जमशेदपुर, गीता थिएटर एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में…

Spread the love

Jadugora : भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म पर पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा का निधन, जादूगोड़ा-पोटका क्षेत्र में शोक की लहर

भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ने दी श्रद्धांजलि, कहा समाज के लिए अपूरणीय क्षति जादूगोड़ा : भूमिज भाषा को डिजिटल प्लेटफार्म में पहचान दिलाने वाले अनिल सिंह मुण्डा(…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time