देवघर: 16 वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढिय़ा की अगुवाई में 12 सदस्यों टीम का देवघर पहुंची। एयरपोर्ट पर आयोग के अध्यक्ष समेत पूरी टीम का स्वागत डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और और एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने किया। एयरपोर्ट से आयोग के अध्यक्ष और पूरी टीम बैद्यनाथ मंदिर पहुंची, जहां विधि विधान पूर्वक पूजा- अर्चना की। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी रवि कुमार एवं संबंधित अधिकारी, दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
वित्त प्रबंधन की समीक्षा करेगी आयोग
वित्त आयोग की केंद्रीय टीम प्रमंडल स्तर पर बैठक करेगी व सहायता अनुदान पर पंचायतों व निकायों से राय लेगी। वहीं आयोग की टीम वित प्रबंधन की समीक्षा करने के अलावा देखेगी कि सामाजिक और आर्थिक परिदृष्य में क्या काम हुआ है। साथ ही वित्त आयोग की टीम देवघर, दुमका, जामताड़ा, साहिबगंज, गोड्डा व पाकुड़ जिले के जिला परिषद अध्यक्ष, एक मुखिया व एक प्रमुख के साथ बैठक करेगी।
There is no ads to display, Please add some



















































