Pune: NDA से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की

 

पुणे : भारतीय सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी का एक नया अध्याय जुड़ा गुरुवार को नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) से पहली बार 17 महिला कैडेट्स ने स्नातक की उपाधि प्राप्त की. इनके साथ कुल 339 कैडेट्स ने डिग्री हासिल की, जिनमें 300 से अधिक पुरुष कैडेट्स शामिल हैं। पासिंग आउट परेड 30 मई को NDA परिसर में आयोजित की जाएगी. 148वें NDA कोर्स का दीक्षांत समारोह NDA परिसर में आयोजित किया गया. यह अकादमी देश की तीनों सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना के लिए अधिकारी तैयार करती है

और इसे “लीडरशिप की पाठशाला” कहा जाता है.

NDA के कमांडेंट वाइस एडमिरल गुरचरण सिंह ने महिला कैडेट्स के पहले बैच के स्नातक होने पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद जताई कि ये कैडेट्स भविष्य में देश की सेवा में उत्कृष्ट नेतृत्व करेंगी.
इस बार कुल 339 कैडेट्स को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से डिग्री प्रदान की गई. इनमें से 84 को BSc, 85 को कंप्यूटर साइंस, 59 को BA और 111 को BTech की डिग्री मिली।

लड़कियों का पास होना एक क्रांतिकारी कदम

दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि रहीं दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन. उन्होंने कहा, “NDA ने बीते दशकों में 40,000 से अधिक अधिकारी देश को दिए हैं, जिन्होंने युद्ध और शांति दोनों में भारत का गौरव बढ़ाया है. आज का दिन इतिहास में दर्ज होने योग्य है. खासकर पहली बार NDA से लड़कियों का पास होना एक क्रांतिकारी कदम है.”

सेवा और उत्कृष्टता का कोई जेंडर नहीं होता

उन्होंने महिला कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा, “आपकी यह उपलब्धि सिर्फ आपकी नहीं है, यह उन हजारों लड़कियों के लिए उम्मीद की किरण है जो NDA में आने का सपना देखती हैं। आपने साबित किया है कि सेवा और उत्कृष्टता का कोई जेंडर नहीं होता.”

उत्कृष्ट कैडेट्स की सूची:

* साइंस स्ट्रीम में कैडेट लकी कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया.

* कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में बैटालियन कैडेट कैप्टन प्रिंस कुमार सिंह कुशवाह टॉपर रहे.

* आर्ट्स स्ट्रीम में महिला कैडेट डिविजन कैडेट कैप्टन श्रीति दक्ष ने टॉप किया.

* BTech स्ट्रीम में अकादमी कैडेट कैप्टन उदयवीर सिंह नेगी ने पहला स्थान हासिल किया.
गौरतलब है कि 2021 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद UPSC ने पहली बार महिलाओं को NDA में आवेदन की अनुमति दी थी, जिसके बाद यह पहला बैच अब इतिहास रच चुका है.


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

Spread the love

Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time