Jamshedpur News: विधायक सरयू राय को राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से किया गया सम्मानित

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड प्रदान किया गया. यह सम्मान शनिवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास/कार्यालय में अंबेडकर स्कूल ऑफ मार्शल आर्ट्स के अध्यक्ष और मुख्य प्रशिक्षक अनिल बांसफोर ने सौंपा.

बहुजन साहित्य अकादमी का वार्षिक सम्मान
गौरतलब है कि यह अवार्ड हर वर्ष बहुजन साहित्य अकादमी की ओर से उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने समाज के वंचित और शोषित वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो.

दिल्ली में हुआ था अधिवेशन
अनिल बांसफोर ने बताया कि बहुजन साहित्य अकादमी का राष्ट्रीय अधिवेशन 15 दिसंबर 2024 को दिल्ली के आंध्र भवन में आयोजित किया गया था. कार्यक्रम में देशभर से कई प्रबुद्धजन शामिल हुए. राय के झारखंड में गरीबों, पिछड़ों, दलितों और शोषितों के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें यह अवार्ड देने का निर्णय लिया गया. चूंकि सरयू राय दिल्ली में आयोजित समारोह में उपस्थित नहीं हो सके थे, इसलिए बांसफोर और उनकी टीम ने उनके आवास पर जाकर यह सम्मान उन्हें भेंट किया.

सरयू राय के प्रयासों की सराहना
बांसफोर, जो झारखंड में अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि सरयू राय ने समाज के हर वर्ग के लिए प्रेरणादायक कार्य किए हैं. उन्होंने यह भी बताया कि राय की मदद और मार्गदर्शन से ही वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हांगकांग में प्रतियोगिताओं में भाग ले सके. राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित होने के बाद सरयू राय ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज के प्रति और अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा. उन्होंने बहुजन साहित्य अकादमी का आभार व्यक्त करते हुए इसे गरीबों और वंचितों के लिए उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण बताया.

इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर: पुलिस चेकिंग से बचने की कोशिश में युवक हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Patna : बाहुबली विधायक अनंत सिंह छह वर्षों के लिए JDU से निष्कासित, पत्नी पर भी गिरी गाज

पटना : जनता दल यूनाइटेड ( JDU ) के शीर्ष नेतृत्व से बगावत मोकामा के विधायक अनंत सिंह को भारी पड़ गया। पार्टी ने उन्हें तथा उनकी पत्नी नीलम देवी…

Spread the love

Jhargram : जनजातीय समुदाय को हर सप्ताह उपलब्ध करायी जाएगी पोषण किट, पारदर्शिता के लिए बायोमेट्रिक तरीके से होगा सत्यापन : शुभेंदु अधिकारी 

मुख्यमंत्री  सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले में मानिकपाड़ा के निकट कालाझरिया गांव पहुंचे झाड़ग्राम :  मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच झाड़ग्राम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time