जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने कदमा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भाटिया बस्ती में “महावारी स्वच्छता – किशोरी स्वास्थ्य” प्रोजेक्ट की शुरुआत की. इस कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को मासिक धर्म के प्रति जागरूक करना और इससे जुड़ी भ्रांतियों और चिंताओं को दूर करना था.
जागरूकता फैलाने का संकल्प
कार्यक्रम की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा, “हम शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में जाकर किशोरियों को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता और स्वास्थ्य के विषय में जागरूक करेंगे.” उन्होंने यह भी बताया कि ट्रस्ट इस विषय पर बच्चियों को सही जानकारी देकर उनकी मानसिक और शारीरिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करेगा. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड वितरित किए गए, ताकि वे स्वच्छता बनाए रखने के प्रति सजग रहें और स्वस्थ जीवन जी सकें.
आयोजन की सफलता में अहम योगदान
इस पहल को सफल बनाने में ट्रस्ट की अध्यक्ष पल्लवी दीप, विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश्वर कुमार, और अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.
इस कार्यक्रम के माध्यम से सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने समाज में एक सकारात्मक संदेश देने का प्रयास किया और किशोरियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया.
इसे भी पढ़ें: Jamshedpur News: विधायक सरयू राय को राष्ट्रीय अंबेडकर अवार्ड से किया गया सम्मानित
There is no ads to display, Please add some



















































