Jamshedpur News: टाटा स्टील फाउंडेशन ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेंतलीघाट में छात्रों को वितरित किए गए स्वेटर

जमशेदपुर: लायंस क्लब नोआमुंडी, टाटा स्टील फाउंडेशन और टाटा स्टील ओएमक्यू के संयुक्त प्रयास से सघन वनों के बीच स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेंतलीघाट के 123 छात्रों को स्वेटर प्रदान किए गए. यह पहल बच्चों को ठंड से बचाने और उनके जीवन में गर्माहट लाने के उद्देश्य से की गई.

बच्चों से प्रेरक संवाद
कार्यक्रम में टाटा स्टील लिमिटेड के विजय-टू आयरन ओर माइंस के चीफ माइंस राजीव कुमार और हेड एडमिनिस्ट्रेशन गौतम चक्रवर्ती ने बच्चों के साथ खेल-खेल में प्रेरणादायक बातचीत की. उन्होंने बच्चों को शिक्षा और आत्मविश्वास के महत्व को रोचक ढंग से समझाया.

अधिकारियों की उपस्थिति और योगदान
इस अवसर पर कई अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें संजय कुमार पाठक (सहायक प्रबंधक सुरक्षा), विवेक अग्रवाल (खान प्रबंधक), संजय शाह (मैनेजर), प्रियाव्रत मिश्रा (सीनियर एरिया मैनेजर), निशिकांत सिंह (एरिया मैनेजर), अविनाश कुमार (मैनेजर माइंस प्लानिंग), तुलसीदास गणवीर (लीड, टीएसएफ नोआमुंडी), अशोक सोनी (प्रबंधक सामुदायिक विकास विजय द्वितीय) और उदय प्रकाश सिंह (कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस, टाटा स्टील ओएमक्यू) शामिल थे.

सामुदायिक सेवा की मिसाल
कार्यक्रम में बच्चों के साथ शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय गांव के मुंडा मंचूड़िया सिद्धू और कई अन्य ग्रामीण भी शामिल हुए. उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों को स्वेटर वितरित कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का सुखद अनुभव साझा किया.

इसे भी पढ़ें:  Jamshedpur News: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने “महावारी स्वच्छता-किशोरी स्वास्थ्य” प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ

 

 

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time