Bokaro: जिला प्रशासन ने विक्षिप्त को अस्पताल में कराया भर्ती, दिया मानवता का परिचय

बृजभूषण द्विवेदी
बोकारो / झारखंड

 

बोकारो : बोकारो जिला के नन पंचायत क्षेत्र पचौरा गांव से गुजरने वाली मुख्य सड़क के पास एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति जो की मानसिक रूप से अपना ठिकाना बताने और अपनी भूख प्यास को भी मिटाने मे असमर्थ था। ऐसी हालत में एक माह से गांव में पड़े वृद्ध व्यक्ति के प्रति जिला प्रशासन ने अपनी मानवता का परिचय दिया। सूचना मिलते ही बोकारो जिला के डीसी अजय नाथ झा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला प्रशासन से जुड़े अधिकारियों को आदेश निर्देशित किया।

सदर अस्पताल में भर्तीं

फिर क्या था जिला प्रशासन के उच्च अधिकारी चास प्रखंड के सीईओ दिवाकर द्विवेदी अपने दल बल के साथ स्थानीय हरला थाना प्रभारी अनिल कछप के साथ वृद्ध व्यक्ति के पास पहुंचे। वृद्ध व्यक्ति का शारीरिक और मानशिक मुआयना करने के बाद तत्कालीन एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। और सर्वप्रथम उपचार हेतु उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां सदर अस्पताल बोकारो के उपाधीक्षक डॉ अरविंद कुमार को व्यक्ति के हालात को बताया गया और बेहतर उपचार के लिए भर्ती किया गया। उस व्यक्ति का उपचार त्वरित रूप से डॉ अरविंद कुमार द्वारा अस्पताल में किया जा रहा है . वह व्यक्ति अभी भी अज्ञात है जो अपना नाम और पता नहीं बता पा रहे हैं और डिहाइड्रेशन का भी शिकार है।

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: झारखंड पुलिस व सीआरपीएफ के संयुक्त टीम ने राउरकेला से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया

Spread the love
  • Related Posts

    Ranchi : प्राकृतिक चिकित्सा के जरिए मरीजों को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहीं डॉ. अरवशी पांडे

    रांची (संगीता पाण्डेय) : 5 वर्ष का आर्युवेदिक (प्राकृतिक चिकित्सा) का अनुभव रखने वाली डॉ अरवशी पांडे राँची क्षेत्र में पीड़ित लोगों का बेहतर से बेहतर चिकित्सा कर रही है।…

    Spread the love

    Potka : रंभा कॉलेज में स्तनपान दिवस मनाया गया, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

    पोटका: रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में स्तनपान सप्ताह के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नर्सिंग विभाग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, करनडीह एवं सीएचसी जुगसलाई पहुंचकर मरीजों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time