Ramgarh: हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यकाल पर सांसद प्रतिनिधि ने दी शुभकामनाएं

रामगढ़: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल के एक वर्ष के सफल संसदीय कार्यकाल को लेकर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके जनकल्याणकारी प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।

धनंजय पुटूस ने कहा कि यह एक वर्ष हजारीबाग क्षेत्र के लिए विकास और सामाजिक समर्पण की नई मिसाल बना। सांसद मनीष जायसवाल ने बुनियादी ढांचे से लेकर सांस्कृतिक मूल्यों तक हर पहलू को छुआ और जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्य किए।

गरीब और जरूरतमंद बेटियों को लहंगा वितरण कर उन्हें सामाजिक सम्मान और आत्मबल प्रदान किया गया।

201 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित कर आर्थिक राहत और सामाजिक समरसता को बल दिया गया।

रामनवमी के अवसर पर विभिन्न अखाड़ों को लाठी और उपकरण प्रदान किए गए।

इससे युवाओं में अनुशासन, शौर्य और परंपरा के प्रति निष्ठा बढ़ी।

सांसद के प्रयासों से सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और विद्युत क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई।
धनंजय पुटूस ने इसे सुनियोजित नेतृत्व का परिणाम बताते हुए आम जनता से आह्वान किया कि वे इस विकास यात्रा में सहभागी बनें और सशक्त, समृद्ध और सांस्कृतिक हजारीबाग के निर्माण में योगदान दें।

 

इसे भी पढ़ें :

Ramgarh: रामगढ़ में आयोजित हुआ उद्यम निबंधन सह जागरूकता शिविर

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

Spread the love

Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

 कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time