Deoghar: डढ़वा नदी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है, इसे संरक्षित करना सबकी जिम्मेदारीः नगर आयुक्त

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर ने स्थानों पर स्वच्छता, पौधरोपण और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया.

 

देवघर:  विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर देवघर जिला प्रशासन और देवघर नगर निगम के संयुक्त बैनर तले शहर की लाइफ लाइन डढ़वा नदी के किनारे स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नमामि गंगे योजना के तहत राष्ट्रीय गंगा स्वच्छता मिशन और राज्य गंगा स्वच्छता मिशन के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डढ़वा नदी के पुनर्जीवित करने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा देना, जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरणीय संवेदनशीलता को बढ़ाना था। इस अवसर पर प्लास्टिक हटाओ- कपड़ा अपनाओ अभियान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण की ली शपथ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुरेश पासवान थे। मौके पर नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक एवं निगम पदाधिकारी उपस्थित मौजूद थे। इस स्वच्छता श्रमदान और पौधरोपण कार्यक्रम में स्थानीय सामाजिक संगठनों और जनसामान्य की भागीदारी उल्लेखनीय रही। डढ़वा बचाओ आंदोलन, एनसीसी कैडेट्स, इनर व्हील क्लब, नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण की शपथ ली। राज्य गंगा स्वच्छता मिशन, शहरी विकास एवं आवास विभाग की ओर से संचार सह सामाजिक विकास प्रबंधक अंजना भारती भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का प्रयासः नगर आयुक्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर आयुक्त श्री रोहित सिन्हा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से नगर निगम द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज से यह श्रमदान आम जनमानस की भागीदारी से एक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है, जिसमें एनजीओ, स्वयं सहायता समूह, जिला प्रशासन, और हमारे जनप्रतिनिधि मिलकर नदी की रक्षा के लिए जुटे हैं। यह पहल नमामि गंगे योजना के तहत न केवल गंगा, बल्कि हमारी सभी नदियों और जल स्रोतों के संरक्षण का प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करें। श्रमदान सिर्फ शारीरिक श्रम नहीं, यह हमारी नदियों और पर्यावरण के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

संरक्षित रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी

डढ़वा नदी हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर है। इसे संरक्षित रखना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों से अपील है कि इसे एक एकदिनी कार्यक्रम न समझें, बल्कि हर सप्ताह कुछ समय निकालकर इस नदी के पुनर्जीवन में योगदान दें। यही सच्ची भागीदारी है। डढ़वा नदी के अलावा नगर निगम द्वारा पाँच अन्य स्थल मोहनपुर अफॉर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट परिसर, छत्तीस-बत्तीसी पार्क, पछियारी कोठिया एफएसटीपी प्लांट परिसर, बसुआडीह और साहेब पोखर पार्क में भी स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, जनजागरूकता व पर्यावरण शपथ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन स्थलों पर भी स्थानीय नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, निगम कर्मियों व स्वयंसेवकों की भागीदारी सराहनीय रही। कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वच्छता एवं पर्यावरण शपथ के साथ हुआ। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने आने वाले समय में नियमित रूप से पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : वन्यजीव हमले में मृतकों के परिजनों को नौकरी देने की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

    झाड़ग्राम :  वन्य जीवों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को सरकारी नीति के तहत रोजगार देने की लंबित प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग को लेकर…

    Spread the love

    Jamshedpur :विश्वस्तरीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चांडिल डैम, मुख्यमंत्री ने ब्लूप्रिंट तैयार करने का दिया निर्देश 

    हेमन्त सोरेन ने परिजनों संग चांडिल डैम का किया परिभ्रमण  जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज परिजनों संग सरायकेला-खरसावां स्थित धातकीडीह जाने के क्रम में प्रसिद्ध चांडिल डैम का परिभ्रमण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time