West Singhbhum: पर्यावरण दिवस पर समाजसेवियों ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश

झामुमों नेता विपीन पूर्ति

 

पश्चिम सिंहभूम: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुवा में झामुमों के वरिष्ठ नेता विपीन पूर्ति ने स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत अपने घर से करनी चाहिए और समाज के सभी लोगों को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सुव्यवस्था की सीढ़ी है विपीन पूर्ति ने मानसून के जल्द आने की बात करते हुए कहा कि इस मौसम में पौधारोपण कर क्षेत्र में हरियाली लानी होगी। पेड़-पौधे ही पर्यावरण की सुरक्षा के स्तंभ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि पेड़ों को न काटें, बल्कि अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। इसके बाद उन्होंने प्लास्टिक मुक्त अभियान भी चलाया। स्वच्छता अभियान के दौरान विपीन पूर्ति ने कहा कि प्लास्टिक एक ऐसा तत्व है जिसे पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता। इसलिए इसका उपयोग कम करना चाहिए। उन्होंने लोगों को कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया और प्लास्टिक उपयोग न करने का आग्रह किया।

समाजसेवी हीरा लाल प्रजापति

पेड़ लगाएं, वन और पर्यावरण की रक्षा करें
समाजसेवी हीरा लाल प्रजापति ने बड़ाजामदा क्षेत्र में वृक्षारोपण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण और वन संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति सजग बनाने का कार्य करता है। स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना समाज की कल्पना भी अधूरी है।

पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान

पेड़ बिना जीवन असंभव – पूर्व जिला पार्षद
पूर्व जिला पार्षद शंभू पासवान ने कहा कि पेड़-पौधे के बिना मानव जीवन की कल्पना असंभव है। वृक्ष मानव जीवन के लिए प्राणवायु प्रदान करते हैं और अनेक आवश्यकताएं पूरी करते हैं। उन्होंने बच्चों को विशेष रूप से प्रेरित करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक पौधारोपण करें। वृक्ष ही जीवन और हरियाली का साक्षात स्रोत हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सड़क निर्माण में धीमी प्रगति पर उपायुक्त ने जताई चिंता, गुणवत्ता पर नहीं होगा कोई समझौता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 26 को 

वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time