गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के सालडीह के पास घुमावदार सड़क पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गड्ढे में जा गिरी। कार में सवार चार छात्र घटना के वक्त मौजूद थे। हादसे में उन्हें हल्की चोटें आईं, लेकिन सभी चारों किसी तरह कार से बाहर निकलकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत गड्ढे में फंसी कार को निकालने का प्रयास शुरू किया। तीन घंटे तक चले कड़ी मशक्कत के बाद शाम करीब पांच बजे कार को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
यह घटना बाइक बचाने के प्रयास में हुई है, जो कि खतरनाक साबित हो सकती थी। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आम जनता से सड़क पर सतर्कता बरतने और घुमावदार रास्तों पर विशेष ध्यान देने की अपील की है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सरयू राय ने अपने हाथ में लिया नदियों की स्वच्छता का बड़ा काम, राज्यपाल से मिली सराहना
There is no ads to display, Please add some



















































