Jamshedpur: प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में शामिल हुए पोटका विधायक

जमशेदपुर: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर सुंदरनगर गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कीर्तन दरबार में भाग लिया. विधायक ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर आशीर्वाद लिया और समूह संगत को गुरु पर्व की शुभकामनाएं दीं.

गुरुद्वारा कमिटी द्वारा सम्मानित
इस अवसर पर सुंदरनगर गुरुद्वारा कमिटी ने विधायक संजीव सरदार को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार मलकीत सिंह, सचिव नरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, इंदरपाल सिंह, सिख समुदाय के युवा और महिलाएं भी उपस्थित थीं.

विधायक का संबोधन
विधायक ने अपने संबोधन में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के योगदान और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गुरु के आदर्शों से प्रेरित होकर आगे बढ़ें.

 

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्वणरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट द्वारा किया गया बौद्धिक विमर्श, जानिए स्वामी विवेकानंद ने JRD Tata को क्या सुझाव दिया था 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time