जमशेदपुर: रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश जूनियर स्कूल परिवार ने स्वामी विवेकानंद की 162वीं जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया. विद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
प्रेरणादायक आदर्शों पर चर्चा
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक तुषार कांति नायक ने स्वामी विवेकानंद की जीवनी और उनके प्रेरणादायक आदर्शों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों और मार्गदर्शन से भारत के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा दिखाई. उनके आदर्शों को आत्मसात कर हम देश और समाज के विकास में योगदान दे सकते हैं.”
शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति
कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं सुनीता साहू, संजुक्ता मिश्रा, रोजा रामानी, विजयलक्ष्मी नायक, और दिव्या राऊत समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.
इसे भी पढ़ें: Chaibasa News: कैसे फुटबॉल मैच ने सड़क सुरक्षा की दिलाई शपथ?




















































