Baharagora: सरकारी शिक्षक नि:शुल्क शिक्षा देने के नाम पर कर रहे हैं काली कमाई

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में ऐसे कई सातिर सरकारी शिक्षक है जो अपने घर तथा कोचिंग संस्थानों के माध्यम से नि:शुल्क शिक्षा के नाम पर काली कमाईकर रहे हैं . जबकि सरकारी प्रावधान के अनुसार सरकारी शिक्षक नि:शुल्क शिक्षा तो दे सकते हैं लेकिन उसके आड़ में काली कमाई नहीं कर सकते हैं . इस क्षेत्र के कई ऐसे स्कूलों की शिक्षक अपने विद्यालय में दम खम दिखाते हुए विद्यार्थियों को अपने नि:शुल्क शिक्षा के नाम पर मोटी रकम ली जा रही है.

विभाग के पदाधिकारी बस तमाशा देख रहे हैं

कई सरकारी शिक्षक मिल कर गैर कानूनी तरीके से बड़े-बड़े कोचिंग संस्थान बेरोजगार शिक्षित युवाओं के नाम पर खोलकर उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं. वहीं कई कोचिंग सेंटर ऐसे हैं जोकि सरकारी प्रावधान के अनुरूप चलाये जा रहे हैं. इस खेल को जारी रखने के लिए विभागीय अधिकारी को पैसे का प्रोलभन देकर इन शिक्षकों ने ट्रांसफर पोस्टिंग भी अपने मन चाहे स्थान पर कराया हैं. सरकार के उच्च अधिकारियों का उदासीनता के कारण कई ऐसे शिक्षक हैं जिनकी पोस्टिंग अब तक एक ही विद्यालय में हैं. वहीं क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं का कहना है कि सरकारी शिक्षक उनके सीधे तौर पर हक मार रहे हैं. जिसमें संबंधित विभाग के पदाधिकारी इस खेल का तमाशा देख रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : Jhargram : सीटू का जिला सम्मेलन रंगारंग जुलूस के साथ शुरू, भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : मौदा मौसी बाड़ी से श्रद्धालुओं के उत्साह के साथ निकली भव्य बाहुड़ा रथयात्रा

    बहरागोड़ा : मौदा स्थित मौसी बाड़ी से शनिवार को श्रद्धालुओं के अपार उत्साह और अटूट आस्था के बीच भगवान जगन्नाथ की वापसी (बाहुड़ा) रथयात्रा अत्यंत धूमधाम व भक्तिभाव से निकाली…

    Spread the love

    Jamshedpur : रक्षाबंधन पर डाक विभाग की खास पहल, टाटानगर आरएमएस में मात्र ₹10 में मिलेंगे आकर्षक राखी लिफाफे

    जमशेदपुर : पावन पर्व रक्षाबंधन के पावन अवसर पर डाक विभाग (भारतीय डाक) ने दूर-दराज बैठे भाई-बहनों के पवित्र रिश्ते और स्नेह को समय पर पहुँचाने के लिए विशेष तैयारियाँ…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time