नई दिल्ली : देशभर में एक बार फिर कोविड-19 का खतरा मंडरा रहा है. कई राज्यों में कोविड के केस की संख्या बढ़ती जा रही है. ऐक्टिव मामलों की संख्या सोमवार को सुबह 10 बजे तक 6491 हो गई है. वहीं, बीते 24 घंटों में 358 मामले सामने आए हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोई नई कोविड-19 से संबंधित मौत की सूचना नहीं मिली. कोविड का डर हर राज्य मंडरा रहा है. एक्टिव केस की बात करें तो सबसे ज्यादा केस इस समय में केरल में सामने आए हैं. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, केरल में इस समय सबसे ज्यादा केस हैं. एक्टिव केस 1,957 तक पहुंच गए हैं.
इसे भी पढ़ें : New Delhi : ज्योति मल्होत्रा केस में बड़ा, खुलासा पाकिस्तान के रिटायर्ड SI नासिर ढिल्लों से की थी मुलाक़ात
There is no ads to display, Please add some



















































