Jamshedpur: सोलर लाइटों को लेकर हुए विवाद में विधायक प्रतिनिधियों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में सोलर लाइटों को लेकर उठे विवाद पर विधायक सरयू राय के प्रतिनिधियों ने पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक के सोलर एलईडी लाइट प्रतिनिधि शेषनाथ पाठक और मानगो क्षेत्र के जनसुविधा प्रतिनिधि पिंटू सिंह ने विकास सिंह के “सोलर लाइट घोटाले” के आरोप को सस्ती लोकप्रियता के लिए रची गई राजनीतिक साजिश बताया है।

पाठक और सिंह ने संयुक्त बयान में कहा कि जिस दिन से इन सोलर लाइटों का अधिष्ठापन हुआ, उसी दिन से सभी लाइटें जल रही थीं। “स्थानीय लोगों ने भी यह बात खुलकर स्वीकार की है. फिर घोटाले का सवाल ही कहां उठता है?” उन्होंने व्यंग्य करते हुए पूछा, “क्या इन लाइटों का कनेक्शन विकास सिंह के घर से किया गया था, जो वे अब सवाल उठा रहे हैं?”

प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि एक दिन पूर्व दो लाइटें बंद पाई गई थीं, जिसकी वजह संभवतः उनकी बैटरियों की चोरी है। संबंधित ठेकेदार द्वारा इस मामले में एमजीएम थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन भी दिया गया है।

शेषनाथ पाठक ने याद दिलाया कि जब सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी से विधायक थे, तब भी 5000 सोलर लाइटें लगाई गई थीं। उस समय भी इसी प्रकार के ‘घोटाले’ की अफवाहें फैलाई गई थीं, और कई लाइटों को नुकसान भी पहुंचाया गया था। उन्होंने आशंका जताई कि विकास सिंह के इशारे पर ही बैटरी चोरी जैसी घटनाएं करवाई जा सकती हैं ताकि जनता भ्रमित हो।

दोनों प्रतिनिधियों ने कहा कि वे प्रशासन को पत्र लिखकर सोलर लाइटों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग करेंगे। उन्होंने दावा किया कि शंकोसाई नंबर 5 क्षेत्र के नागरिकों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि लाइटें अधिष्ठापन के दिन से ही शानदार तरीके से कार्य कर रही थीं।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: दोमुहानी घाट पर Tata Steel ने चलाया सफाई अभियान

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time