अमेरिका में भारतीय छात्र से अमानवीय व्यवहार , हथकड़ी लगाया, जमीन पर लेटाया

 

न्यूजर्सी: अमेरिका में नेवार्क एयरपोर्ट पर एक भारतीय छात्र से अमानवीय व्यवहार किए जाने से लोगों के अंदर गुस्सा है. नेवार्क एअरपोर्ट पर छात्र को पुलिस अधिकारियों ने हथकड़ी लगाई और जमीन पर उल्टा लिटा दिया. उसके बाद सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने लगा. इस संबंध में न्यूयार्क स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने एक्स पर एक पोस्ट किया, उन्होंने लिखा, ‘हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के कनेक्शन में हैं.’

वाणिज्य दूतावास हुआ सक्रिय

एक्स पर आगे पोस्ट में लिखा गया, ‘हमें सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट मिले हैं जिनमें दावा किया गया है कि एक भारतीय नागरिक नेवार्क लिबर्टी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मुश्किलों का सामना कर रहा है. हम इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. वाणिज्य दूतावास भारतीय नागरिकों के कल्याण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है.’

इसे भी पढ़ें ; Deoghar: पति-पत्नी और वो को लेकर चाकूबाजी, आशिक ने पति को मारा चाकू, हालत नाजुक

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर :  साकची थाना अंतर्गत लाइफ लाइन नर्सिंग होम के समीप स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार की…

    Spread the love

    Bahragora : बरसोल थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, गोपालपुर डाकघर के चपरासी पर बहलाने का आरोप

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के बरसोल थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सनसनीखेज खबर सामने आई है। इस बाबत लड़की के पिता मुक्ति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time