Baharagora: गाजन पर्व पर शिव भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, अंगारों पर नंगे पांव चले भक्त

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के पांचरुलिया गांव में गाजन उत्सव धूमधाम से मनाया गया. पांच दिवसीय गाजन पर्व का मंगलवार को समापन हो गया. दोपहर में भोक्ताओं ने गांव के बड़ा तालाब में स्नान किया. पुजारी शंकर प्रसाद कर ने पूजा करायी. मंदिर प्रांगण तक धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गयी. कई भोक्ताओं ने जीभ में कील घोप कर, कमर में रड़ घुसाकर और अंगारों में नंगे पांव चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था दिखायी, शोभायात्रा में भोक्ताओं ने 1-2 साल के बच्चे को गोद में लेकर नृत्य किया, ग्रामीणों का मानना है कि ऐसा करने से बच्चों का मंगल होता है.

मेला का आयोजन

बताया गया की उक्त भीमेश्वर शिवमंदिर 300 साल पुराना है. यहां आस-पास के ग्रामीण पूजा करने आते हैं. मौके पर मेला का आयोजन हुआ. मेले का आनंद लेने के लिए आसपास के ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. देर रात को ओडिशा के छऊ नृत्य का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर दोनों गांव की गाजन कमेटी के सदस्यों ने उत्सव को सफल बनाने के लिए जुटे रहे.

इसे भी पढे़ं : Jhargram : वन अधिकार ग्राम सभा मोर्चा ने अनुमंडल दंडाधिकारी को 5 सूत्री मांग पत्र सौंपा

Spread the love
  • Related Posts

    Bahraqgora : बहरागोड़ा में 17 अप्रैल को मेगा रक्तदान शिविर का होगा आयोजन

    बहरागोड़ा : मानवता की सेवा और जिले के ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से आगामी 17 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), बहरागोड़ा में…

    Spread the love

    Jadugora : जनता दल यूनाइटेड संगठन विस्तार में जुटी, पोटका प्रखंड अध्यक्ष चुने गए यश राज मुर्मू, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया भव्य स्वागत

    संगठन विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी मजबूत होगी : सुबोध श्रीवास्तव जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड के पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ग्रामीण क्षेत्रों मसलन पोटका समेत अन्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time