West Singhbhum: विस्थापितों का हुआ पुनः सर्वे, छूटे नामों की सूची तैयार कर सौंपी गई SAIL प्रबंधन को

गुवा: गुवा बाजार में विस्थापितों ने एकजुट होकर बैठक की. इस बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण विकास समिति के अध्यक्ष एवं झामुमो के जिला स्तरीय सक्रिय कार्यकर्ता मो. तबारक ने की. उन्होंने बताया कि गुवा क्षेत्र में विस्थापितों की समस्याओं को लेकर वे स्वयं सांसद श्रीमती जोबा मांझी से मिले और आग्रह किया कि जिन लोगों का नाम विस्थापन सूची में नहीं जुड़ पाया है, उनका पुनः सर्वे कराया जाए.

सांसद जोबा मांझी ने निर्देश दिया कि गुवा बाजार क्षेत्र में जिन विस्थापितों का नाम पहले की सूची में छूट गया है, उनका सर्वे कर एक समेकित सूची तैयार की जाए और इसे सेल गुवा प्रबंधन को सौंपा जाए. इसके बाद प्रबंधन द्वारा इन विस्थापितों को भी पुनर्वास योजना में शामिल कर आवास मुहैया कराया जाएगा.

सांसद ने यह भी कहा कि एक-दो दिनों में वे स्वयं गुवा आकर विस्थापितों से मिलेंगी और सेल प्रबंधन के साथ बैठक कर छूटे हुए लोगों को योजना में शामिल करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.

मो. तबारक ने आश्वस्त किया कि सभी विस्थापितों को एक सुनियोजित और न्यायसंगत प्रक्रिया के तहत आवास उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही, उनकी अन्य बुनियादी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा. बैठक में बड़ी संख्या में विस्थापित लोग उपस्थित थे, जिन्होंने इस पहल का समर्थन किया और आगे की कार्रवाई में सहयोग देने की बात कही.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DDC ने गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, मनरेगा में गति और पारदर्शिता की आवश्यकता


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अर्नब चक्रवात के कारण 28 व 29 को पूर्वी सिंहभूम में  KG से 12 वीं तक की कक्षाएं रहेंगी स्थगित

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र झारखण्ड राँची के पूर्वानुमान के द्वारा झारखण्ड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अर्णव’ (Cyclone Arnab) एवं भारी बारिश की चेतावनी देते हुए सतर्कता बरतने…

Spread the love

Muri : मातृभूमि सेवा संस्थान ने महिलाओं के बीच बांटे 150 निःशुल्क हंसुए

धान कटाई में सुविधा पहुंचाने के उद्देश्य से भुलि और जालुहोटांग गांव में किया गया वितरण मुरी : सिल्ली प्रखंड के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों भुलि और जालुहोटांग में मातृभूमि सेवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time