West Singhbhum: जागृति की राह पर निकले पाँच रथ, जिलेभर में करेंगे जन-जागरूकता का संचार

चाईबासा: राज्य सरकार द्वारा 10 जून से 26 जून 2025 तक चलाए जा रहे राज्यव्यापी नशा-निवारण जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जिला समाहरणालय परिसर से पाँच जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कार्यक्रम जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

ये सभी जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम नागरिकों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करेंगे। रथों के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, पोस्टर, पंपलेट, ऑडियो संदेश और लघु फिल्मों के द्वारा लोगों तक जागरूकता का संदेश पहुँचाया जाएगा।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा, “नशा केवल शरीर को नहीं, बल्कि व्यक्ति के सपनों और उसके उज्जवल भविष्य को भी नष्ट कर देता है। इससे ग्रसित बच्चों एवं नागरिकों में कई मानसिक और शारीरिक लक्षण देखे जाते हैं, जो उनके जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं। इसे रोकने हेतु जिला प्रशासन लगातार प्रयासरत है।”

आज के कार्यक्रम में अपर उपायुक्त, सभी डीएफओ, अनुमंडल पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, गोपनीय प्रभारी, पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और अभियान को सफल बनाने में सहयोग का संकल्प लिया।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: DDC ने गुड़ाबांदा प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, मनरेगा में गति और पारदर्शिता की आवश्यकता

Spread the love

Related Posts

Jadugora : आदिवासी बहुल गांव मेचुआ में “सरना कोड नहीं तो जनगणना नहीं” के लगे नारे,  पोटका बीडीओ अनिल मुंडा से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल

जनगणना के 13 नंबर कॉलम में आदिवासियों के सरना कोड का कॉलम जोड़ने की मांग जादूगोड़ा: आगामी 30 जून से शुरू होने वाले मतदाता सूची के विशेष गहन परीक्षण से…

Spread the love

Bahragora : छत से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत, शोक में डूबा परिवार

बहरागोड़ा :प्रखंड की कुमारडूबी पंचायत अंतर्गत निरंजनपुर गांव में बिजली गुल होने के कारण पैदा हुई उमस ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं, जहां रविवार की आधी रात…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time