Saraikela: किसानों के लिए अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील

सरायकेला : सरायकेला लैंप्स के तत्वावधान में बीज विनिमय एवं वितरण योजना के अंतर्गत 50% अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुक्त नितिश कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

उनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से 92 किसानों का पंजीकरण किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से 5 किसानों को बीज वितरित किए गए। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने खरीफ मौसम में धान, दलहन, तेलहन, मोटे अनाज एवं अन्य नकदी फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने की अपील की।

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि आधारित रोजगार को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाया जा सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान धान की उन्नत किस्म (701.7.0.7029) का वितरण किया गया, जिसकी पकने की अवधि 130-145 दिन है। यह बीज मध्यम से निम्न गुणवत्ता वाली भूमि में खेती के लिए उपयुक्त है और अधिक उत्पादकता के लिए विशेष रूप से अनुशंसित है।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित किसानों ने इस पहल की सराहना की। साथ ही, जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: समाहरणालय में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, सामने आए प्रमुख मामले

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time