Saraikela: राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत सरायकेला समाहरणालय से रवाना हुआ जागरूकता रथ

सरायकेला: जिले में राज्यव्यापी नशा उन्मूलन अभियान के तहत उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता जागरूकता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

उपायुक्त ने कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है, जो युवाओं को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से नुकसान पहुँचा रही है। उन्होंने कहा कि नशे पर नियंत्रण हेतु हमें स्वयं जागरूक रहना होगा और दूसरों को भी जागरूक करना होगा। यह प्रयास ही जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में सार्थक पहल साबित होगा।

जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में भ्रमण करेगा और नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के प्रति आमजन को जागरूक करेगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यक्रम जैसे कार्यशालाएं, पर्यटन स्थलों पर जागरूकता गतिविधियाँ, तथा पंचायत स्तरीय चौपाल का आयोजन भी किया जाएगा।

उपायुक्त ने युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, संगठनों तथा समाज के सभी वर्गों से अपील किया कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करें।

यह अभियान 10 जून से 26 जून तक चलेगा। इस दौरान जागरूकता रथ और विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार, जिला कोषागार पदाधिकारी अपर्णा सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सत्या ठाकुर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार, सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग अनिल टुड्डू, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी शोभा उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: किसानों के लिए अनुदान पर बीज वितरण कार्यक्रम, आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की अपील

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time