Gamharia: संस्कारोदय अकादमी में सद्गुरु कबीर साहेब की मनायी गयी प्रकट्य दिवस

गम्हरिया:  गम्हरिया के जमालपुर धीरजगंज स्थित संस्कारोदय अकादमी में संत कबीर सेवा संस्थान के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का 628वां प्रकट्य दिवस श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सद्गुरु कबीर साहेब के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया. इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सद्गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान हरियाली थीम एक पेड़ आपके नाम के अंतर्गत संस्थान के निदेशक डॉ दिग्विजय भारत द्वारा सद्गुरु कबीर के नाम पर स्मृति पर पौधरोपण किया गया. उन्होंने कहा कि कबीर साहेब का जीवन सत्य, सेवा और समरसता का प्रतीक है. हम उनके विचारों को जीवन में अपनाकर समाज को नई दिशा दे सकते हैं. कार्यक्रम में अमित कुमार, मोनिका कुमारी, सुनील सरदार, अभिषेक कुमार सिन्हा, कौशल कुमारी समेत स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: महामंडलेश्वर हरिहरानंद जी के बैद्यनाथधाम पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत, नवंबर में होगा अतिरुद्र महायज्ञ

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : साकची बाल मंदिर अखाड़ा ने रामनवमी में निकाली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलो का हुआ प्रदर्शन, झांकिया रही आकर्षण का केंद्र

    जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्री बाल मंदिर अखाड़ा द्वारा शोभायात्रा का आयोजन साकची बाजार से हुआ। जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज…

    Spread the love

    Gua : रामनवमी पर गुवा में निकली भव्य शोभायात्रा, करतबों ने मोहा मन

    गुवा : रामनवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार शाम गुवा में भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। पंचमुखी हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से शाम करीब 4 बजे…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time