Saraikela: विद्यालयों की जमीनी हकीकत जानने जुटा जिला प्रशासन, अब नहीं चलेगी लापरवाही

सरायकेला: सरायकेला समाहरणालय स्थित सभागार में आज उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने जिले में शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, समावेशी और परिणामोन्मुख बनाने पर बल दिया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्राप्त राशि के पारदर्शी उपयोग और विद्यालयों में शैक्षणिक वातावरण की गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की बात कही.

इन अहम बिंदुओं पर हुई विस्तृत चर्चा
विद्यालयों में पेयजल, शौचालय एवं मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाएं
मिड-डे मील की गुणवत्ता
पुस्तक एवं गणवेश वितरण की प्रगति
छात्रवृत्ति भुगतान की अद्यतन स्थिति
ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान और पुनः नामांकन
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं सीएम एक्सीलेंट स्कूलों में नामांकन
मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों का विश्लेषण

प्रखंड स्तर पर निगरानी और निरीक्षण के निर्देश
उपायुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से विद्यालयों का भ्रमण करें और शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ संसाधनों का निरीक्षण कर आवश्यकतानुसार जिला मुख्यालय को अवगत कराएं. बैठक में BRP और CRP से भी संवाद किया गया. उपायुक्त ने उन्हें निर्देशित किया कि वे विद्यालयों के सतत निरीक्षण, निगरानी और कमियों की पहचान कर समयबद्ध सुधार की दिशा में कार्य करें. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी. दोषी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, BRP, CRP सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: टाटा स्टील UISL यूनियन में फिर चला रघुनाथ पांडेय का सिक्का – कांग्रेस नेता ने दी बधाई


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time