बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बहूलिया पंचायत के गधा गांव मैदान में आयोजित भूतेश्वर प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का गुरुवार को भव्य समापन हुआ. टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में पानीपड़ा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोपीबल्लापुर टीम को हराकर खिताब अपने नाम किया. समापन समारोह की शुरुआत क्लब के कप्तान प्रह्लाद सिंह द्वारा अमर शहीदों की स्मृति में दीप प्रज्वलन से की गई. मैदान में फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन हुआ. 16 टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें प्रत्येक मैच 6-6 ओवर का रहा.
विजेता टीम को मिली नकद राशि और ट्रॉफी
फाइनल में विजेता बनी पानीपड़ा टीम को ₹5000 नगद व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता गोपीबल्लापुर टीम को ₹4000 नगद और ट्रॉफी प्रदान की गई. अंतिम मुकाबले को देखने के लिए स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन स्थल पर उत्साह का माहौल रहा. आयोजन समिति ने टूर्नामेंट की सफलता का श्रेय स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों के सहयोग को दिया. समापन समारोह में संजीब खामराई, गौरा दास, निताई दास, सोरोज सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : Saraikela: चांडिल जलाशय में नौकायन अधिकार छीनने के विरोध में सौंपा गया 11 सूत्री ज्ञापन
There is no ads to display, Please add some



















































