गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा आंदोलन करीब ढाई वर्ष बाद रंग लाने लगा. बासुड़दा में जलमीमार निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा शुरू किये गये आंदोलन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर मुखिया संध्यारानी सरदार के नेतृत्व में ग्रामीण निर्माण स्थल पहुंच निरीक्षण किया. साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष प्रकट किया गया. श्रीमती सरदार ने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है
शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश
उन्होंने कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. वहीं पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर ने बताया कि करीब ढाई वर्ष से निर्माण कार्य बंद होने से योजना ठप पड़ गयी है. इसको लेकर ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश होना पड़ रहा है. जलमीनार निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में घर-घर दलापूर्ति को लेकर उम्मीद जगी है. मुखिया संध्यारानी इस मौके पर उपमुखिया लक्खी महतो, पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, वार्ड सदस्य दिलीप गोप, प्रफुल्ल महतो, रवि कालिंदी, प्रवीर महतो, विकास पाल समेत ग्रामीण शामिल थे.
इसे भी पढ़ें : Deoghar: पर्यटन मंत्री ने दूसरी बार श्रावणी मेले को लेकर की समीक्षा, कांवरिया पथ, रूट लाइनिंग, क्यू कॉप्लेक्स का लिया जायजा
There is no ads to display, Please add some



















































