Gamharia: बासुड़दा में ढाई वर्ष आंदोलन करने के बाद शुरू हुआ जलमीनार का निर्माण कार्य

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत ईटागढ़ पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा आंदोलन करीब ढाई वर्ष बाद रंग लाने लगा. बासुड़दा में जलमीमार निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा शुरू किये गये आंदोलन के बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर मुखिया संध्यारानी सरदार के नेतृत्व में ग्रामीण निर्माण स्थल पहुंच निरीक्षण किया. साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने पर हर्ष प्रकट किया गया. श्रीमती सरदार ने कहा कि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना प्राथमिकता है

शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश

उन्होंने कार्य में तेजी लाकर शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश संवेदक को दिया. वहीं पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर ने बताया कि करीब ढाई वर्ष से निर्माण कार्य बंद होने से योजना ठप पड़ गयी है. इसको लेकर ग्रामीणों को पेयजल के लिए इधर-उधर भटकने को विवश होना पड़ रहा है. जलमीनार निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में घर-घर दलापूर्ति को लेकर उम्मीद जगी है. मुखिया संध्यारानी इस मौके पर उपमुखिया लक्खी महतो, पूर्व मुखिया रवींद्र सरदार टाइगर, वार्ड सदस्य दिलीप गोप, प्रफुल्ल महतो, रवि कालिंदी, प्रवीर महतो, विकास पाल समेत ग्रामीण शामिल थे.

इसे भी पढ़ें : Deoghar: पर्यटन मंत्री ने दूसरी बार श्रावणी मेले को लेकर की समीक्षा, कांवरिया पथ, रूट लाइनिंग, क्यू कॉप्लेक्स का लिया जायजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुगम सरायवाला बने सीए सोसाइटी के अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी के नेतृत्व में विकास की नई दिशा होगी तय

    जमशेदपुर : जमशेदपुर चार्टर्ड अकाउंटेंट्स सोसाइटी (जेसीएएस) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) का आयोजन रूसी मोदी सेंटर फॉर एकसिलेंस जमशेदपुर में किया गया। एजीएम में वर्ष 2025-26 के कार्यों की…

    Spread the love

    Jamshedpur : भालुबासा में गायत्री परिवार के संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव मनाया गया

    जमशेदपुर :  गायत्री परिवार  की संस्थापक माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्म उत्सव रविवार को गायत्री परिवार टाटानगर का युवा मण्डल नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मण्डल ने गायत्री…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time