अहमदाबाद: प्रधानमंत्री ने इस दर्दनाक हादसे को अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा: “अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना से गहरा दुःख पहुंचा है। आज जब मैंने घटनास्थल का दौरा किया, तो वहां का मंजर बेहद पीड़ादायक था. राहत और बचाव कार्यों में जुटे सभी अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात कर उनके प्रयासों की सराहना की. इस अकल्पनीय त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहन संवेदनाएं हैं। पूरा देश इस कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा है.” प्रधानमंत्री ने संबंधित एजेंसियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए.साथ ही उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस पूरे मामले की गहराई से जांच करवाएगी ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाएं रोकी जा सकें.
इसे भी पढ़ें :Ranchi : J-TET नियमावली में क्षेत्रीय भाषा के अनदेखी का आरोप, नया विवाद शुरू
There is no ads to display, Please add some





















































