Gamharia: फुटबॉल मैदान के पास शव मिलने से सनसनी,परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत दुग्धा पंचायत के स्वरूपडीह फुटबॉल मैदान के पास शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई. पुलिस ने मौके से 53 वर्षीय सुरेश महतो का शव बरामद किया. वे मूलतः गम्हरिया प्रखंड के आसरूडीह गांव के निवासी थे और वर्तमान में स्वरूपडीह क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में कार्यरत थे.

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे. मृतक के पुत्र ने स्पष्ट रूप से हत्या की आशंका जताते हुए आरोप लगाया कि सुरेश महतो की मौत स्वाभाविक नहीं है. उन्होंने इस संबंध में पुलिस से गहन जांच की मांग की. सूचना मिलते ही गम्हरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है. फिलहाल हत्या के कारणों और संभावित आरोपियों की पहचान को लेकर जांच जारी है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुरेश महतो मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे. ऐसे में यह सवाल उठता है कि उनकी हत्या किन कारणों से की गई? क्या यह आपसी रंजिश का परिणाम था या किसी अन्य साजिश का हिस्सा?

पुलिस अब हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Chandil: पहली बार हुआ प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन, ग्रामीणों ने रखीं व्यथा और अपेक्षाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिंहभूम डाक मंडल ने जुस्को परिसर में आयोजित किया विशेष जागरूकता एवं आधार शिविर

​जमशेदपुर : जनसामान्य और कर्मचारियों तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करने तथा डाक सेवाओं को सुलभ बनाने की दिशा में डाक विभाग, सिंहभूम मंडल ने एक सार्थक और संवेदनशील पहल की।…

Spread the love

Jamshedpur : एमजीएम थाना क्षेत्र से 510 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, दो मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशीले पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 510 पुड़िया अवैध ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time